
देहरादून। चार दिन की सरकारी छुट्टी का फायदा उठाने में अवैध कब्जे और अवैध मजार बनाने वाले भी पीछे नहीं रहे। जिला प्रशासन ने आज दो निर्माणधीन मजारों को अतिक्रमण मानते हुए ध्वस्त कर दिया।
डीएम सर्वीन बंसल ने बताया कि प्रेम नगर के पास एनएच किनारे बन रही मजार को ध्वस्त कर दी गई। साथ ही विश्वविख्यात दून स्कूल की बाउंड्री के भीतर बन रही मजार को उन्हीं मजदूरों से तुड़वा दिया गया। बताया जा रहा है कि मजारों को बनाने वाले खादिम मौके से फरार हो गए। ऐसी भी जानकारी मिली है कि मजार निर्माण को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही खबरों को सीएम कार्यालय ने संज्ञान में लिया और खुद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले को देखने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित भी किया। इस मामले में हिंदुत्वनिष्ठ संगठनों ने गहरी नाराजगी भी जाहिर की और कहा कि कुछ बाहरी लोग यहां माहौल बिगाड़ने में लगें हुए हैं।

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द