
राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
गैंगस्टर एक्ट में 06 साल से फरार चल रहे वारण्टी को पौड़ी पुलिस ने धर दबोचा।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में वारण्टियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत की गयी कार्यवाही।*
*श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया पौड़ी श्रीमती श्वेता चौबे* द्वारा सभी थाना प्रभारियों को मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये हैं।
जिसके क्रम में कोटद्वार पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21.10.2023 को माननीय न्यायालय गैंगस्टर कोर्ट देहरादून द्वारा जारी मु0अ0सं0-21/2018, धारा 3(1) G Act से सम्बन्धित वारण्टी मरगून उर्फ मरगूफ पुत्र थोटा, निवासी जाफ्तागंज नजीबाबाद थाना नजीबाबाद जनपद बिजनौर उ0प्र0 को गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता अभियुक्त :-*
1. मरगून उर्फ मरगूफ पुत्र थोटा, निवासी नजीबाबाद, थाना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर उ0प्र0।
*पुलिस टीमः- *
1. उपनिरीक्षक श्री संजय रावत
2. मुख्य आरक्षी श्री अनुराग

More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द