
*एसएसपी टिहरी, आयुष अग्रवाल, के निर्देश पर थाना लमगांव पुलिस द्वारा थाने में ग्राम प्रहरियों के साथ मीटिंग आयोजित की गई जिसमे मौजूद ग्राम प्रहारियों को ग्राम की सुरक्षा को लेकर अहम सुझाव दिये सबसे पहले थाना थत्यूड़ पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में निवासरत सीनियर सिटीजन व एकल नागरिक की कुशलक्षेम ली गई तथा साइबर अपराध व क्षेत्र में घूमने वाले फेरी वालों से होने वाली ठगी के संबंध में जानकारी देते हुए बचाव के उपाय बताए गए ।जिसके बाद थाना लम्बगांव परिसर में ग्राम प्रहरियो की मीटिंग ली गई, जिसमें सभी को अपने-अपने गांव मे फेरी करने वाले, बाहरी, अनजान व्यक्तियों के आगमन पर तत्काल सूचना से अवगत कराने तथा गांव मे बहुत समय से बंद पड़े हुये घरों की निगरानी करने व इन घरों की सूची बनाकर थाने को उपलब्ध कराने को बताया गया साथ ही गांव में एकल रूप से निवासरत सीनियर सिटीजन की सूची बनाकर भी उपलब्ध कराने के साथ अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

🌀 यातायात/शान्ति व्यवस्था/ सत्यापन आदि को लेकर चर्चा की गई ।
🌀 सभी को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी तथा अपने परिजनों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु अवगत कराया गया।
🌀 गोष्ठी में सभी व्यक्तियों को नशे के दुस्प्रभाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि यदि आपको कोई भी व्यक्ति नशा या नशे से सम्बन्धित सामाग्री बेचते हुये दिखायी दे तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें ।
🌀 अवगत कराया गया यदि थाना क्षेत्र में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति घूमते हुये मिलता है या शक होने पर उसकी सूचना थानें को देने हेतु अवगत कराया गया ।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करो के विरुद्ध दून पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही,मादक पदार्थों/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त 10 अभियुक्तों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस को अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 पेटी देशी शराब, 01 किलो 582 ग्राम गाँजा तथा 299 ग्राम चरस हुई बरामद,तस्करी में प्रयुक्त 04 स्कूटी वाहनों को भी पुलिस ने किया सीज.!
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 31 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
वर्ल्ड बैंक की टीम ने किया यूएसडीएमए का भ्रमण, आपदा न्यूनीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को सराहा