
बदलते मौसम को ध्यान में रखते हुए *SSP टिहरी आयुष अग्रवाल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को* *आपदा उपकरणों* की सफाई हेतु निर्देशित किया गया था जिसके चलते आज थाना *छाम पुलिस* द्वारा थाने पर मौजूद आपदा के समय उपयोग आने वाले उपकरणों को निकलवाकर उनका प्रयोगात्मक परीक्षण किया गया,साथ ही थाने पर उपस्थित पुलिस कर्मियों, होमगार्ड,PRD के जवानों को आपदा उपकरणों को चलाने का अभ्यास भी कराया गया। साथ ही जो उपकरण ठीक नहीं है उनकी सूची बनाकर जिला मुख्यालय प्रेषित की जा रही है।थाना प्रभारी छाम सुखपाल मान ने बताया कि ग्राम प्रहरियों एवं थाने पर गठित ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों को भी आपदा उपकरणों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

*️⃣इसके अतिरिक्त मालखाना मुहर्रिर की देखरेख में थाने पर मौजूद असलाह की सफाई भी की गई।

More Stories
मुख्यमंत्री ने नशामुक्त उत्तराखण्ड वॉकथॉन को दिखाई हरी झंडी, *नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार और पुलिस की नहीं, पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री
*मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
ठोस एवं प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के नियमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव