March 8, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

विश्व तंबाकू निषेध दिवस” के अवसर पर रायपुर पुलिस ने अभियान चलाकर की कार्यवाही,सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गणों ने तम्बाकु, गुटखा व नशा न करने की ली शपथ,नशा मुक्ति केन्द्रों मे जाकर नशा के आदि व्यक्तियों को नशा छोडने के लिए किया प्रेरित,दिलायी शपथ।

*थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित स्कूल/कॉलेज/शैक्षिक संस्थानों के आस-पास बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध की गयी कार्यवाही*
*06 दुकानदारों सहित कुल 57 व्यक्तियों का कोटपा मे किया चलाना, वसूला 5700/- रूपये का जुर्माना*

पुलिस उपमहानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून के द्वारा दिनांक 31.05.2023 से दिनांक 30.06.2023 तक *विश्व तम्बाकु निषेध दिवस* के अवसर पर *(WE NEED FOOD NOT TABACCO)* के थिम्प पर अभियान चलाकर जनपद मे स्कूल/ कॉलेज/ शैक्षिक संस्थानों के आस-पास बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है।
उक्त आदेश के क्रम मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय के मार्गदर्शन व श्रीमान क्षेत्राधिकारी रायपुर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा स्वयं के नेतृत्व मे आज दिनांक 04.06.2023 को थानाध्यक्ष रायपुर द्वारा थाना रायपुर में नियुक्त सभी उपनिरीक्षक कर्मचारी गणों को तम्बाकु गुटखा व नशे का सेवन न करने की शपथ दिलायी गयी एवं थाना क्षेत्रान्तर्गत स्थित नशा मुक्ति केन्द्रों में भर्ती नशे के आदि व्यक्तियों को नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित करने व स्कूल/ कॉलेज/ शैक्षिक संस्थानों के आस-पास बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू बेचने वाले दुकानदारों व सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु 04 पुलिस टीमे गठित की गई।
थानाध्यक्ष रायपुर व गठित पुलिस टीम द्वारा थाना रायपुर क्षेत्र अंतर्गत नालापानी, मालदेवता, बालावाला, रायपुर, भगत सिंह कॉलोनी, तपोवन रोड व सहस्त्रधारा रोड में अभियान चलाकर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान स्कूल/ कॉलेज/ शैक्षिक संस्थानों के आस-पास बीड़ी-सिगरेट, गुटखा, तंबाकू बेचने वाले 06 दुकानदारों तथा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले 57 व्यक्ति पाये गये। सभी 06 दुकानदारों व 57 व्यक्ति का कोटपा मे चालान कर 5700/- जुर्माना वसूला पर चला गया । इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्रान्तर्गत नालापानी, बालावाला, मालदेवता में स्थित नशा मुक्ति केन्द्रों में जाकर नशे के आदि भर्ती व्यक्तियों से बात कर उन्हे नशे से दूर रहने हेतु प्रेरित किया गया एवं सभी को नशे से दूर रहने हेतु शपथ दिलायी गयी ।
अभियान लगातार जारी है।

*पुलिस टीम*
टीम प्रभारी – SO कुन्दन राम थाना रायपुर
1. Ssi नवीन जोशी थाना रायपुर
2. Si राकेश पुंडीर चौकी प्रभारी बालावाला।
3.Si राजेश असवाल चौकी प्रभारी मयूरविहार
4. Si प्रेम सिंह नेगी थाना रायपुर
5. Si रमन बिष्ट थाना रायपुर
6 .चीता मे नियुक्त पुलिस कर्मचारी गण थाना रायपुर

Share