
मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के जनपद रुद्रप्रयाग भ्रमण अवसर पर मान प्रणाम हेतु नियुक्त महिला पुलिस जवानों की राइफल की थाप से सजी हुई सलामी लाजवाब रही सलामी मे महिला पुलिस कर्मीयो की कदमताल और राईफल की थाप सुन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गार्द टीम को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया आपको बता दे कि आज जनपद रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत पहुंचे मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी द्वारा हेलीपैड पर सैरिमोनियल ड्रेस से सजी जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस की महिला जवानों की आकर्षक सलामी पर जवानों के उत्साहवर्धन हेतु सम्मानित किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा सलामी गार्द में नियुक्त महिला पुलिस जवानों को ₹ 1100/- का नगद पारितोषिक दिया गया है।प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा जवानों की सराहना करने पर गार्द में नियुक्त सभी जवान काफी प्रफुल्लित नजर आये।


More Stories
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू
मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित, पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प, *उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित, *मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के की बैठक