October 21, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

महात्मा गांधी और लालबहादुर जी की जयंती के मौके पर महिला आयोग अध्यक्ष ने कार्यक्रम मे किया प्रतिभाग,बच्चो ने रामधुन और सारे जंहा से अच्छा गीत पर बटोरी तालिया, ऋषिकेश नगर निगम ने चलाया सफाई अभियान, नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी ने खुद फावड़ा चलाकर जनता को दिया सफाई रखने का संदेश।

गांधी जयंती के अवसर पर नगर निगम ऋषिकेश में राष्ट्रीय ध्वजारोहण किया गया। राजकीय जूनियर हाई स्कूल की बालिकाओं द्वारा रामधुन एवं सारे जहां से अच्छा गीत गए गए।इस अवसर पर उत्तराखंड महिला आयोग की माननीय अध्यक्ष कुसुम कंडवाल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रही ।मा0 अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा गांधीजी एवं राष्ट्रीय शास्त्री जी के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला गया ।

शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा गांधी जी का दर्शन व्यक्तित्व एवं कृतित्व के साथ ही स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर अपने विचार रखें तथा सभी से इन महानुभावों की जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की गई। इस अवसर पर नगर निगम परिसर में सफाई एवं श्रमदान किया गया।

Share