
राजेंद्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
शफा होम नशा मुक्ति केंद्र, कोटद्वार के स्थापना दिवस के 26 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, श्री चंद्रमोहन सिंह उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान महोदय द्वारा अपने प्रेरक संबोधन में उपस्थित लोगों को नशे और ड्रग्स के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी जिसमें बताया कि नशा न केवल व्यक्ति को शारीरिक व मानसिक रूप से कमजोर करता है, बल्कि परिवार और समाज की संरचना को भी गहराई से प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि नशा कोई अपराध नहीं, बल्कि एक ऐसी बीमारी है, जिसका उपचार सही मार्गदर्शन, आत्मविश्वास और परिवार की समझदारीपूर्ण भूमिका से संभव है।
अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रेरणा देते हुए कहा कि— “हर व्यक्ति में बदलाव की क्षमता होती है। आवश्यकता केवल इस बात की है कि वह स्वयं पर विश्वास बनाए रखे और अपने जीवन को फिर से नई दिशा देने का साहस जुटाए।”
साथ ही उन्होंने परिजनों को भी जागरूक करते हुए यह संदेश दिया कि नशा मुक्ति केन्द्र में उपचार की प्रक्रिया में उनका धैर्य, सहयोग और सकारात्मक व्यवहार सबसे बड़ी शक्ति है।
कार्यक्रम के अंत में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने यह संदेश दिया कि— नशे के विरुद्ध संघर्ष केवल कानून या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। यदि हम सब मिलकर प्रयास करें, तो एक नशा-मुक्त, सुरक्षित और जागरूक समाज का निर्माण संभव है। इस अवसर पर बाजार चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार,विद्या मेहता ने भी अपने महत्वपूर्ण विचार रखें।

More Stories
घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध जनपद में सघन अभियान जारी, 104 घरेलू गैस सिलेंडर सहित कुल 94 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त
पटेलनगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा वृहद स्तर पर चलाया सत्यापन अभियान, 7 संदिग्धों को पुलिस द्वारा लाया गया थाने, की जा रही पूछताछ
गैंगस्टर एक्ट में लंबे समय से फरार चल रहे 15 हजार रू0 के इनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने हिमांचल प्रदेश से किया गिरफ्तार