
आज देश के 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित सभी अधिनस्थों को पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित करते हुए संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई गई। ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्यो के लिए राष्ट्रपति पदक, राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक, उत्कृष्ट सेवा डिस्क तथा सराहनीय सेवा डिस्क प्राप्त करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नामो को पढ़कर उपस्थित अधिकारियों/ कर्मचारियों को अवगत कराया गया।
जनपद देहरादून के सभी थाना/चौंकियो/कार्यालयों में भी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण कर उपस्थित अधिकारी/ कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई।

*समस्त दून पुलिस परिवार की ओर से सभी प्रदेश एवं देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।*

More Stories
अवैध नशे के केप्सूलो के साथ पकडे गये गुल्फाम,छात्र छात्राओं को बेच रहा था नशे के केप्सूल,पुलिस ने रंगे हाथो पकड़कर भेजा जेल,अब जेल मे मनाएगा जुमा अलविदा और ईद !
अवैध खनन के चलते 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, एसएसपी हरिद्वार ने चौकी इंचार्ज सहित 6 पुलिस कर्मियों को किया निलंबित, ऑडियो वायरल होने के बाद कप्तान ने उठाया कड़ा कदम !
नर्सिंग प्रोफेशनल में अभिभावक की तरह भावनात्मक संयम जरूरी – एम्स में नर्सिंग प्रोफेशनल के लिए ’सतत नर्सिंग शिक्षा’ का आयोजन !