
देहरादून दिनांक 09 नवम्बर 2022, राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान द्वारा विकास भवन देहरादून में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 34 अधिकारियों/कर्मचारियों को सम्मानित किया। साथ ही विकास भवन परिसर स्थित सभी कार्योलयों के अधिकारियों एवं कार्मिकों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों से प्ररेणा लेते हुए कार्य सम्पादित करने की अपेक्षा की ताकि उनका नाम भी अगले वर्ष उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों की सूची में आए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समर्पित भाव से कार्य करने से सरकार की जनकल्याणकारी/ विकास योजनाओं का लाभ जनमानस तक पंहुचता है तथा इस प्रकार के कार्यों से राज्य एवं यजनपद की प्रगति बढाने में महत्वपूर्ण योगदान होता हैं इस लिए सभी कार्मिक अपने दायित्वों एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन समर्पित भाव से करते हुए राज्य की प्रगति में अपना बहुमूल्य योगदान दें।
आज सम्मानित हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों मे जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकान्त गिरि, अपर सांख्यिकीय अधिकारी प्रताप सिंह भण्डारी, कम्प्यूटर आपरेटर मोहित भण्डारी इत्यादि रहे।

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग