
श्री गुरु नानक देव जी महाराज का पावन प्रकाश पर्व 17 नवम्बर 2023 को पुरे संसार में श्रद्धा पूर्वक मनाया जा रहा है जिसके संबंध में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार के तत्ववाधान सिख सेवक जत्थे ने प्रभात फेरियां निकालनी आरम्भ कर दीं हैँ जो कि 26-11-2023 तक संगत को जाग्रत करने के लिये निकाली जाएंगी l
आज प्रात: 5.0 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, आढ़त बाजार में संगत एकत्रित हुई और अरदास के पश्चात संगत लाइनवध तरीके से शब्द “कल तारण गुरु नानक आया ” का गायन करते हुए होटल विक्टटोरिया में स. तरणजीत सिंह चावला के यहाँ शब्द ” सतगुरु नानक प्रगटिया, मिटी धुंध जग चानन होया “का गायन किया, सर्वत्र के भले की अरदास एवं प्रशाद वितरित किया गया l
वापसी में शब्द गायन करते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में पहुंचे l प्रभात फेरी में निशान साहिब की सेवा रोहित सिंह ने की l
प्रभात फेरी में मुख्यरूप से जत्थे के उपाध्यक्ष राजिंदर सिंह राजा, स. मनजीत सिंह एवं स. सुरजीत सिंह कोहली, संरक्षक गुरप्रीत सिंह जोली, सेक्रेटरी अरविन्दर सिंह, जत्थेदार सोहन सिंह, अरविन्द सिंह, सुरेंदर सिंह, गुरदियाल सिंहआदि एवं स्त्री सतसंग की बीबियां शामिल थी l

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं