देहरादून में आज अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर सर्वोदय मंडल की जिला इकाई द्वारा एक पैदल मार्च का आयोजन किया गया। जो गांधी पार्क के सामने से शुरू होकर घटाघर एस्ले हाल से वापस राजपुर रोड होते हुए गांधी पार्क में महात्मा गांधी की मूर्ति पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस मौके पर मंडल के लोग केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारे लगाते नजर आए।
कांग्रेस के प्रदेश सचिव टीटू प्रवीण त्यागी ने कहा कि आज बढ़ती महंगाई से देश का हर तबका परेशान नजर आ रहा है। लेकिन देश के प्रधान मंत्री को ये सब नजर ही नहीं आता।
पैदल मार्च में सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष यशवीर सिंह आर्य उपाध्यक्ष हरवीर कुशवाह और श्रीमती इंदुमति शुक्ला नीरू शर्मा मधु मैठानी कांग्रेस के प्रदेश सचिव टीटू प्रवीण त्यागी साहिल त्यागी कृष्ण कुमार राकेश मोहन राजकुमार राजेंद्र प्रसाद रफीक सौरभ गुप्ता नवीन मित्तल और रवि चोपड़ा शामिल थे ।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं