
जनपद नैनीताल में आगामी दिनों में *मा0 राष्ट्रपति भारत गणराज्य का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित* है, जिसके मद्देनजर डॉ मंजूनाथ टि०सि० एसएसपी नैनीताल द्वारा जनपद नैनीताल में रेड अलर्ट जारी किया गया है तथा *सभी थाना प्रभारियों को अपने–अपने थाना क्षेत्रों के प्रत्येक बैरियर पर पुलिस बल की तैनाती कर वृहद स्तर पर चैकिंग* अभियान चलाए जाने, होटल ढाबों की चेकिंग, बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन करने तथा बी.डी.एस., स्वान दल एवं अभिसूचना इकाई की टीमों को ऑन वॉच रहकर अलर्ट मोड में कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
*सभी टीमों द्वारा आज प्रातः से सायं तक अपने–अपने थाना क्षेत्रों में लगभग 130 होटल/ढाबे चेक किए गए, 413 लोगो का सत्यापन किया गया है। अनियमितता पाये जाने पर संबंधित लोगों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही भी की जा रही है।* साथ ही बी.डी.एस., स्वान दल द्वारा लगातार चेकिंग/फ्रिस्किंग की जा रही है।

👉 *नैनीताल पुलिस का चेकिंग अभियान लगातार जारी है। सभी स्थानीय लोगों से अपील है कि किसी भी अराजक/संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तत्काल स्थानीय थाने अथवा पुलिस कंट्रोल रूम 9411112979/112 पर देने का कष्ट करें।*

More Stories
सार्वजनिक मार्ग पर वाहन महेन्द्र थार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए हुडदंग करने वाले 1 युवक व 2 युवितियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
रायपुर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा , घर से ज्वैलरी चोरी करने वाली एक शातिर महिला चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया गढ़वाली फिल्म “बीरा” के ट्रेलर, पोस्टर एवं फिल्म के गीत का लॉन्च