
देहरादून
विगत दिनों राजधानी दिल्ली में हुई आतंकी घटना के दृष्टिगत पुलिस मुख्यालय देहरादून द्वारा आम जन की सुरक्षा की दृष्टि से सभी धार्मिक स्थलों, भीड-भाड वाले स्थानों तथा अन्य संवेदनशील/महत्वपूर्ण स्थानों पर आतंकवादी/आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत समय-समय पर सघन चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशन में आज दिनांक: 22/11/2025 को जनपद के नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा सीमावर्ती चैक पोस्टों/आन्तरिक मार्गो, धार्मिक स्थलों के आस-पास व भीड-भाड वाले स्थानों पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों/व्यक्तियों की सघन चैकिंग करते हुए उनसे पूछताछ कर सत्यापन सम्बन्धित आवश्यक जानकारियां प्राप्त की गई। एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सघन चैकिंग अभियान लगातार जारी है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने आंध्र प्रदेश के अन्नामय्या जिले के मदनपल्ली में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. आर. राजेश कुमार को पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मान, टेलीमेडिसिन और एयर एम्बुलेंस से बदली उत्तराखंड की स्वास्थ्य तस्वीर – डॉ. आर. राजेश कुमार
पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) के 47वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन का दूसरा दिन, सशक्तीकरण के लिए महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता अनिवार्य : ऋतु खंडूड़ी