
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
रात्रि के समय फूड/अन्य सामग्री की डिलीवरी का कार्य कर रहे डिलीवरी बॉयज के संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त रहने के संबंध में मिल रही शिकायतो का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में फूड डिलीवरी का कार्य कर रहे डिलीवरी बॉयज के सत्यापन की कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे, जिस पर दिनांक 13/05/2025 को संपूर्ण जनपद में फूड/ घरेलू सामान की डिलीवरी कर रहे लोगो के सत्यापन हेतु पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा फूड/ घरेलू सामान की डिलीवरी का कार्य कर रहे डिलीवरी बॉयज के सत्यापन के कार्रवाई की गई, साथ ही उन्हें रात्रि के तय समय सीमा तक खाद्य पदार्थों की डिलीवरी करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि में संलिप्त न रहने की सख्त हिदायत दी गई।
इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 165 डिलीवरी बॉयज के एम०वी० एक्ट में चालान किए गए, जिनमें 48 चालान मा० न्यायालय के, 47 चालानों पर 25,500/- ₹ संयोजन शुल्क तथा 65 वाहनों को नियमों का उल्लंघन करने तथा 05 वाहनों को ड्रंक एंड ड्राइव में सीज किया गया। इसके अतिरिक्त सत्यापन न कराने वाले 14 डिलीवरी बॉयज के 83 पुलिस एक्ट में चालान कर 1,40,000/- ₹ का जुर्माना किया गया, साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले 40 डिलीवरी बॉयज के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर ₹ 10,000 /- का जुर्माना वसूला गया।


More Stories
देहरादून क़ी रायपुर पुलिस ने स्पा सेंटर क़ी आड़ मे चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का किया पर्दाफाश,साहस्तराधारा रोड़ क़ी मैन रोड़ पर सन राइज स्पा पर एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट टीम ने दबिश देकर एक महिला को किया गिरफ्तार, टीम को मौके से बड़ी मात्रा मे आपत्तिजनक सामग्री क़ी बरामद.!
बाल दिवस पर यातायात पुलिस की अनूठी पहल, 400 बच्चों को सिखाए सड़क सुरक्षा के नियम,जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में आयोजित किया गया यातायात जागरूकता कार्यक्रम,छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर दिलाई गई पालन की शपथ,बच्चों को बनाया गया सड़क सुरक्षा का संदेशवाहक, परिजनों एवं आमजन को जागरूक करने की अपील.!
मुज़फ्फरनगर क़ी थाना ककरौली पुलिस व एसओजी देहात की संयुक्त टीम द्वारा चोरी की घटनाओं के 03 अभियोगो का सफल अनावरण,. टीम ने चोरी मे शामिल 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹6,00,000/- नकद एवं चोरी किये गये पीली व सफेद धातु के आभूषण बरामद।