
विपिन अग्रवाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) देहरादून
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आम जनमानस/युवा वर्ग को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशे के विरुद्ध जागरूक लाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देशित किया गया है जिसके क्रम में दून पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, उक्त निर्देशों के अनुपालन में आज दिनांक 20.12.2024 को क्षेत्राधिकारी प्रेमनगर *श्रीमती रीना राठौर* के नेतृत्व में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत स्थित शिवालिक आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज व डीएवी इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं के साथ बैठक ली गई उक्त कॉलेजो में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को नशे के संबंध में जानकारी देते हुए नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। छात्र-छात्राओं व शिक्षक गण को नशा मुक्त अभियान व ड्रग्स फ्री देवभूमि-2025 अभियान के संबंध में जानकारी देकर व्यक्ति के जीवन पर नशे के दुष्परिणाम व समाज व राष्ट्र पर उसके दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी देते हुए नशे के कारण होने वाले अपराधों के प्रति भी छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया। साथ ही साथ नशा मुक्त उत्तराखंड के दृष्टिगत पंपलेट भी वितरित किए गएl

More Stories
दून पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैरागीवाला हत्या कांड में मुख्य आरोपी सहित 3 अभियुक्तो को हरियाणा से किया गिरफ्तार, अब तक कुल 9 अभियुक्तों को किया जा चुका है गिरफ्तार
सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विकासनगर तथा कालसी पुलिस ने गुम हुए 2 लाख रू0 से अधिक कीमत के मोबाइल फोन को बरामद कर किया मोबाईल स्वामियों के सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश