देहरादून
एसएसपी देहरादून द्वारा शुरू की गई नवीन पहल के तहत जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों विशेषकर युवा वर्ग के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज दिनांक: 02-12-24 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए बिना हेलमेट के 204 ,रेश ड्राइविंग/ओवरस्पीडिंग में 08, यातायात नियमो का उल्लंघन 129 में तथा नाबालिग द्वारा वाहन चलाने में 07 तथा ड्रंक एण्ड ड्राइव में 04 कुल 352 युवाओं के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। इस दौरान सभी 352 युवाओं के परिजनों से पुलिस द्वारा फोन पर वार्ता कर उनकी काउंसलिंग करते हुए उन्हें अपने नौनिहालों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।

More Stories
रायपुर क्षेत्रान्तर्गत हुई चोरी की अलग अलग घटनाओ का दून पुलिस ने किया खुलासा, 2 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 5 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी हुई बरामद
“दून पुलिस की वाहन सेवा का लाभ लेकर फिर थाने पहुँची शराबियों की बारात, सड़क किनारे खुले में शराब पीने वाले शराबियों को दून पुलिस ने सिखाया कानून का पाठ
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 2 युवकों को लिया हिरासत में