
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार ) हरिद्वार
नगर निगम ऋषिकेश आयुक्त शैलेन्द्र नेगी के निर्देशों पर मानसून पूर्व तैयारियों के अंतर्गत नगर निगम क्षेत्र मे सभी बड़े एवं छोटे नालों की सफाई का विशेष अभियान संचालित किया गया इस अभियान के अंतर्गत वार्ड गीता नगर , अपर गंगानगर तथा मनसा देवी मे नालों की सफाई संबंधित वार्ड मेंबर की देखरेख में की जा रही है। यह अभियान नगर निगम ऋषिकेश के सभी प्रमुख नालों की सफाई के लिए चलाया जा रहा है ताकि मानसून के दौरान जल भराव की समस्या का निस्तारण किया जा सके। साथ ही डेंगू एवं मलेरिया रोकथाम भी हो सके।इस अभियान में दिनेश रावत पार्षद गीता नगर, श्रीमती पायल बिष्ट पार्षद अपर गंगानगर तथा विनोद नाथ पार्षद मनसा देवी के साथ अभिषेक मल्होत्रा अमित नेगी सुभाष सेमवाल सफाई निरीक्षक तथा अमन कुमार सहायक नगर आयुक्त इस कार्य को फील्ड स्तर पर मौजूद रहे
शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश द्वारा जानकारी दी गई कि विगत वर्ष भी नगर निगम द्वारा सभी बड़े एवं छोटे नालों की सफाई मानसून से पहले करवा ली थी जिस कारण मानसून सत्र के दौरान कोई भी जल भराव की घटना नहीं हुई तथा डेंगू की रोकथाम में बहुत अधिक सफलता प्राप्त हुई थी। इसी के दृष्टिगत इस वर्ष भी यह कार्य जोर-जोर से किया जा रहा है।

More Stories
सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा अलर्टनेस के साथ की जा रही चेकिंग, अंतरराज्यीय/अंतर्जनपदीय बॉर्डर व आंतरिक मार्गो पर पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की करी जा रही चेकिंग
मुख्यमंत्री के “अपराध मुक्त उत्तराखण्ड” विजन को साकार करने में एसटीएफ का बड़ा प्रहार, फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
बम की धमकी से दहली मसूरी, नगर पालिका परिसर को कराया गया खाली, बम स्क्वॉड, पुलिस, साइबर सेल और खुफिया एजेंसियां अलर्ट; छानबीन में नहीं मिला कोई संदिग्ध विस्फोटक