
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
आज दिनांक 24/7/25 को थाना बहादराबाद पुलिस टीम को द्वारा मुखबिर सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ग्राम भारापुर में नदी किनारे गौकशी कर गौमांश घर लाए हैं जिस पर पुलिस टीम द्वारा ग्राम भारापुर में शुक्कड़ के घर दबिश दी तो 04 व्यक्ति गौमांश के कट्टे को बुग्गी से उतार रहे थे।
दबिश देकर 02 व्यक्तियों को मौके पर ही पकड़ 04 कट्टे में 200 KG मांस बरामद हुआ। दो संदिग्ध पुलिस को देख मौके से फरार हो गए।
मौके पर पशु चिकित्सा अधिकारी बेलडा श्रीमती रश्मि सैनी को बुलाया गया जिन्होंने बरामद मांस गौवंश पशु का बताया। दौराने पूछताछ आरोपित ने बताया कि उन्होंने मौके से फरार अपने साथियों के साथ गौवंश पशु को नदी किनारे काटा था तथा मांस कट्टों में भरकर बेचने के लिए घर लेकर आए थे।
सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 3/5/11 उत्तराखंड गौवंश पशु अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*बरामदगी*
200 KG गौमांश
01 छुरी
1 तराजू
01 रस्सी

*पुलिस टीम-*
उप नि0 खेमेंद्र गंगवार (चौकी प्रभारी शांतरशाह)
उ0नि0 विजय प्रकाश
का0 अंकित कुमार
का0 चंदन सिंह चौहान
का0 मुकेश नेगी
का0 पंकज बिष्ट
म0का0 कविता

More Stories
एसएसपी दून के निर्देशों पर स्पा सेंटरों की पुलिस द्वारा की गई आकस्मिक चेकिंग, नियमो के उल्लंघन पर 3 स्पा सेंटर संचालकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत की गयी चालानी कार्यवाही
मुख्यमंत्री को महिलाओं ने बांधा रक्षा सूत्र, मुख्यमंत्री ने दी सभी को रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं, रक्षा बन्धन पर महिलाओं को दो दिन, परिवहन निगम की बसों में की गई है, निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 6 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति