
रिपोर्ट =राजीव शास्त्री बहादराबाद
आज दिनांक 18-11-2022 को नई बस्ती पिरान कलियर निवासी ऐजाज पुत्र रईस ने थाना कलियर में लिखित शिकायत देकर बताया कि आज दोपहर 12:00 बजे के लगभग मेहवड पुल से थोड़ा आगे दो लड़कों ने उसे रोक कर गाली गलौज करते हुए रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन व 19200 ₹ लूट लिए।
सूचना पर तुरंत कार्यवाही करते हुए उपनिरीक्षक नरेश कुमार द्वारा जब प्रार्थना पत्र की जांच व आरोपियों की तलाश की तो उक्त घटना झूठी पाई गई। ऐजाज द्वारा आपसी लेनदेन के प्रकरण में विवाद होने पर पुलिस अधिकारी को झूठी सूचना देकर गुमराह किया गया।
प्रकरण असत्य पाए जाने पर दोषी ऐजाज का लूट की झूठी सूचना देने पर उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत 5000 ₹ का नगद जुर्माना कर चेतावनी देकर निजी मुचलके पर रिहा किया गया।

More Stories
महंगे शौकों को पूरा करने की लत ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, डोईवाला क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का 8 घंटे के अंदर दून पुलिस ने किया खुलासा, डिलीवरी बॉय सहित 2 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
अवैध पशु कटान में लिप्त 2 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां, बच्चों के बीच बिताया गया समय जीवन को नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है—मुख्यमंत्री