
श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर माजरा जी में वार्षिक रथ यात्रा महोत्सव के प्रथम दिन आज संध्याकालीन कार्यक्रम की बेला में भव्य दिपार्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्री आदिनाथ भगवान को 1008 दीपक संगीत मय विधान के साथ समर्पित किया गए। श्री भगवान के 1008 नामों का मंत्र का जाप किया गया।और दीपक समर्पित किए गए। विधान में परम पूज्य क्षुल्लक श्री समर्पण सागर जी महाराज का सानिध्य प्राप्त हुआ संगीतकार संतोष जैन ने अपने मधुर भजनों से माहौल को भक्ति में कर दिया दिल्ली से पधारे विद्वान पंडित विधान को संपूर्ण कराया।
दीपा चना के मध्य में कल प्रातः आयोजित की जाने वाली रथयात्रा के पात्रों का चयन गोलियों के द्वारा किया गया कल प्रातः के कार्यक्रम में 6:30 बजे से भगवान जी का अभिषेक एवं पूजन किया जाएगा उसके बाद 10:30 बजे रथ यात्रा मंदिर से शुरू होकर सब्जी मंडी होते हुए लालपुर से वापिस मंदिर जी में आकर विराम लेगी उसके पश्चात श्री जी का अभिषेक पूजन किया जाएगा एवं सामूहिक भोजन की व्यवस्था की गई है।
इस अवसर पर जैन मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश जैन महामंत्री प्रवीण जैन उपाध्यक्ष मुकेश जैन संरक्षक राजीव जैन विजय जैन संयोजक श्री आदिश जैन गोपाल सिंह सारिका जैन रीना जैन पिंकी जैन शैलबाला जैन प्रीति जैन राकेश जैन सुनील जैन अजय जैन प्रमोद जैन आदि का विशेष सहयोग रहा


More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग