
प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को रिंग रोड़ स्थित किसान भवन में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व लाल बहादुर शास्त्री मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी ।
इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के देश के लिए उनके योगदान को स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी हरित क्रांति के जनक थे। शास्त्री जी के देश के लिए योगदान को याद करते हुए कहा है कि शास्त्री जी ने आजादी के पहले भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और आजादी के बाद सशक्त भारत के निर्माण में अतुल्य योगदान दिया। उन्होंने कहा शास्त्री जी सादगी और सरलता के मूर्ति भी थे। मंत्री जोशी ने कहा हमें उनके मूल्यों और आदर्शों को अपनाना होगा।
मंत्री जोशी ने कहा मैं सौभाग्यशाली हूं कि मुझे कृषि विभाग मिला है और जो नारा शास्त्री जी ने दिया है, “जय जवान जय किसान” उसको साकार करने का काम कर रहा हूं उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि शास्त्री जी के आदर्शों और मूल्यों को अपने जीवन में उतारने होंगे। मंत्री जोशी ने कहा सादा जीवन उच्च विचार को चरितार्थ करने वाले शास्त्री जी ने अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया उनके जीवन मूल्य हमेशा सब को प्रेरित करते रहेंगे।
इस अवसर पर निदेशक केसी पाठक, विनय कुमार, लतिका सिंह, जेएस नयाल आदि उपस्थित रहे।

More Stories
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA ने की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक क़ी छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस किया जारी, नोटिस पाने वाले कारोबारी अगले आदेश तक नहीं कर सकेंगे खाद्य पदार्थों का निर्माण, उत्तराखंड में मिठाईयों की ट्रे पर निर्माण और एक्सपायरी तिथि लिखना अनिवार्य, खाद्य पदार्थों के नमूने मिलावटी मिलने पर भी कार्रवाई.!
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’,एडीएम के.के. मिश्रा ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, 18 शिकायतें प्राप्त; अधिकांश का मौके पर निस्तारण.!
नैनीताल के तीन पानी ने दर्दनाक सड़क हादसा, तेज़रफ़तार के उड़े परखच्चे, घटना क़ी जानकारी मिलते ही एसएसपी ने मौके पर जाकर दुर्घटना स्थलबका किया निरिक्षण,एसएसपी ने अस्पताल जाकर जाना घायलों का हाल चाल !