June 29, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

विजय दशंमी के दिन फिर दिखा रायपुर पुलिस का मानवीय चेहरा, घर का रास्ता भूलकर भटकने वाली व्रद्ध महिला को घर वालो से मिलाया,पुलिस की मेहमान नवाज़ी से खुश हो बुजुर्ग महिला ने दिये ढेरो आशिर्वाद।

*महिला कांस्टेबल के व्यवहार से खुश होकर बोली वृद्ध महिला बेटी जैसा मिला प्यार*

*दून पुलिस को दिया आशीर्वाद, परिजन बोले थैंक्यू दून पुलिस*

*थाना रायपुर*

आज दिनांक 24/10/2023 को एक महिला ने चौकी बालावाला आकर बताया कि लक्ष्मण एनक्लेव वालावाला में एक बुजुर्ग महिला भटक रही है जो अपना घर का पता भूल गई है । सूचना पर चौकी वालावाला से चीता कर्मगण व महिला कांस्टेबल सरिता चौधरी तत्काल मौके पर पहुंचे । बुजुर्ग महिला से महिला कांस्टेबल द्वारा प्रेम से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपना नाम श्रीमती कुमेस्वरी देवी पत्नी श्री चंद्र बल्लभ चौहान निवासी नाथूवाला उम्र 80 वर्ष बताया। जो मूल रूप से जनपद चमोली की रहने वाली है तथा आज अपनी बेटी के घर पर आई थी , घर से बाहर घूमने आई थी पर रास्ता भटक गई थी। महिला को चौकी पर लाकर स्नेह पूर्वक उनकी सेवा की गई तथा जनपद के सभी थानों को CCR के जरिए सूचना प्रेषित की गई। पुलिस द्वारा किये गये प्रयासो से उक्त महिला को उसके पुत्र श्री महेंद्र पाल सिंह चौहान की जानकारी कर उनके सुपूर्द किया गया। महिला के परिजनों द्वारा पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Share