राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) हरिद्वार
प्रांतीय चिकित्सा संघ व आईएमए के आह्वान पर आज हरिद्वार जिले के सभी सरकारी अस्पतालों सीएचसी, पीएचसी में डॉक्टरों ने प्रदर्शन कर कोलकाता के अस्पताल में हुई महिला डाक्टर की रेप के बाद हत्या की घटना की निंदा करते हुए अस्पतालों में चिकित्सा स्टाफ की सुरक्षा की मांग की। इमरजेंसी में भी डाक्टरों ने बाजू पर काली पट्टी बांध कर कार्य किया। बहादराबाद में हंस अस्पताल के सभी डॉक्टर्स एवं छात्रों ने एक रैली निकल कर अपना विरोध प्रकट करते हुए कोलकाता में हुई महिला डाक्टर की वीभत्स हत्या के सभी आरोपियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की। डॉक्टरों ने कहा कि किसी एक व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम नहीं दिया, बल्कि इसमें कई लोग शामिल थे। जिस तरह से उसकी हत्या की गई, उसका वर्णन करने के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह मानवता के खिलाफ किया गया अपराध है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की है कि दोषियों को तत्काल सजा दी जाए।

More Stories
ऑपरेशन क्रैक डाउन अभियान के तहत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर दून पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही,एसपी सिटी के नेतृत्व में पुलिस, एसओजी, एएनटीएफ तथा डॉग स्क्वाड की टीम ने पटेलनगर क्षेत्र में चलाया सत्यापन अभियान,एमडीडीए कॉलोनी में रह रहे 22 संदिग्धों को लिया हिरासत मे,लापरवाही बरतने वाले 15 मकान मालिकों पर ठोका 10,10 हज़ार का जुर्माना !
देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र मे महिला की लाश मिलने से फैली सनसनी, बालासुन्दरी मंदिर के जंगल मे बोरे मे मिला सड़ा गला शव,पुलिस अधिकारियो का अमला पहुंचा मौके पर,पुलिस ने शव को कब्ज़े मे लेकर जाँच की शुरू !
राज्य मे घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं, व्यवसायिक प्रतिष्ठान अपने स्टॉक को समझदारी से करें प्रबंधित – सतपाल महाराज !!