
राष्ट्रीय एकता दिवस दिनांक : 31-10-22*
आज दिनांक 31.10.22 को श्री दलीप सिंह कुँवर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के द्वारा देश के प्रथम गृह मंत्री श्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस *राष्ट्रीय एकता दिवस* के अवसर पर पुलिस लाइन देहरादून में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। इसके साथ-साथ पुलिस अधीक्षक अपराध के द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून व क्षेत्राधिकारी द्वारा अपने अपने कार्यालयों तथा थाना प्रभारियो व चौकी प्रभारियो द्वारा अपने अपने थाना व चौकियो मे नियुक्त समस्त अधीनस्थों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। गौरतलब है कि गृहमंत्री के रूप में सरदार बल्लभ भाई पटेल जी ऐसे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने भारतीय नागरिक सेवाओं (ICS) आईसीएस का भारतीयकरण या राष्ट्रीकरण कर इन्हें भारतीय प्रशासनिक सेवाएं (IAS) आईएएस बनाया था

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त