राजधानी के राजपुर और रायपुर क्षेत्र मे हुए गुलदार के हमले के बाद लोगो ने सोशल मीडिया पर पडे पुराने वीडियो निकाल कर गुलदार के डर से डरे सहमे लोगो को और डराना शुरू कर दिया और गुलदार के हमले का वीडियो वायरल कर भ्रामक सूचना फैलानी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस ने वन विभाग से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है गौरतलब है कि कुछ अराजक तत्वों ने सोशल मीडिया पर गुलदार के हमले का एक वीडियो वायरल करते हुए उसे देहरादून के सहस्त्रधारा रोड का बताते हुए आमजन में भय व्याप्त करने का प्रयास किया जा रहा था और विडियो पाने वाला बिना विडियो की सच्चाई जानते हुए उस विडियो को वायरल करत जा रहे थे वायरल किया जा रहा विडियो सर्दी के मौसम का नही बल्की गर्मी के मौसम का है क्योकि विडियो मे दिख रहे व्यक्ति हाफ बाजू की टीशर्ट और विडियो मे दिखाई दे रहे पुलिस कर्मी भी गर्मी के मौसम मे पहनी जाने वाली वर्दी मे दिखाई दे रहे है लेकिन अब वन विभाग द्वारा दी गई तहरीर के आधार पपरविडियो वायरला करने वालो के विरुद्ध थाना रायपुर में आई0टी0 एक्ट तथा आई0पी0सी0 की विरुद्ध धारा 469/186 भादवि व धारा – 65 आई0टी0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है आपको फिर सै याद दिला दे किराजपुर क्षेत्र में गुलदार द्वारा एक बालक पर हमला किए जाने की घटना के बाद एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर राजपुर तथा रायपुर पुलिस द्वारा वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर दिन रात नियमित रूप से प्रभावित इलाके में गस्त करते हुए लोगों को सावधानी बरतने हेतु सचेत किया जा रहा है।
आज कुछ अराजक तत्वों द्वारा सोशल मीडिया पर गुलदार के हमले का एक वीडियों प्रसारित कर उक्त वीडियो को देहरादून का बताते हुए आमजन के मध्य भय व्याप्त करने का प्रयास किया गया, जिससे इस प्रकार की घटनाओं की रोकथाम में लगी एजेंसीज को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।
उक्त वायरल वीडियो के संबंध में वन विभाग की ओर से दी गयी तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 469/186 भादवि व धारा – 65 आई0टी0 एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

More Stories
खुद को न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म का संचालक बताकर अवैध वसूली कर रहे तथाकथित पत्रकार को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार
जनपद देहरादून में रावण दहन कार्यक्रम सकुशल रूप से हुआ सम्पन्न, पुलिस बल व पीएसी के साथ फायर ब्रिगेड व बीडीएस टीमों ने संभाला मोर्चा
सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज, *शिलगुर विजट महाराज के दर्शन कर पूजा अर्चना की