
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर *डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* द्वारा *कोतवाली हल्द्वानी परिसर स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर* में *बाबा नीम करौली महाराज* के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना एवं ध्यान कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान एवं श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु समुचित व्यवस्थाएं की गईं। मंदिर परिसर के बाहर सड़क पर आयोजित भंडारे में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों ने पुलिस का पूर्ण सहयोग करते हुए बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आमजन ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया तथा आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

भंडारे के दौरान *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल तथा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल हरकेश सिंह* ने स्वयं श्रद्धालुओं एवं आमजन को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव से सहभागिता निभाई तथा गुरु सेवा एवं जनसेवा का संदेश दिया।
इस अवसर पर *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी* ने सभी श्रद्धालुओं एवं जनपदवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि *गुरु का आशीर्वाद मानव जीवन का सबसे बड़ा मार्गदर्शन है। गुरु चाहे धर्मगुरु हों, इष्ट गुरु हों अथवा विद्यालय के शिक्षक, सभी हमारे जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। उनके प्रति श्रद्धा, सम्मान एवं उनके मार्गदर्शन का अनुसरण करना हमारा सौभाग्य ही नहीं, बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य भी है।*
कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जिसमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सक्रिय सहभागिता रही।

More Stories
चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा, यात्रियों की सुरक्षा, सुगम यात्रा एवं बेहतर यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश’
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 8 दशक पुरानी किशाऊ परियोजना को मिली निर्णायक गति, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में किशाऊ परियोजना पर छह राज्यों का ऐतिहासिक MoU
पिरान कलियर क्षेत्र में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर STF ने की बड़ी कार्रवाई,मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करने वाले 02 अभियुक्त किये गिरफ्तार,1150 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल एवं 10 कोडीन कफ सिरप बरामद,अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कलियर, जनपद हरिद्वार में धारा 8/22/29 NDPS Act के अन्तर्गत अभियोग हुआ पंजीकृत।