March 19, 2026

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर नैनीताल पुलिस ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का किया आयोजन, सुंदर मनमोहक प्रस्तुतियो पर जम कर थिरके दर्शक, नन्हे मुन्ने बच्चो सहित स्थानीय कलाकारो ने दी शानदार प्रस्तुती।

श्री कृष्णा जन्माष्टमी के अवसर पर पुलिस लाइन नैनीताल में लोक संस्कृति कार्यक्रमों की धूम रही जहा पुलिस परिवार के बच्चों ने किए मनोहक कार्यक्रम, गोविंद दिगारी और खुशी के भजन प्रस्तुत किये जिन पर दर्शक जमकर थिरके कार्यक्रम में उच्च न्यायालय उत्तराखंड की मुख्य न्यायाधीश सुश्री ऋतु बाहरी* द्वारा बतौर *मुख्य अतिथि*ने *दीप प्रज्वलित* कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया साथ ही विशिष्ट अतिथि मनोज तिवारी मा०वरिष्ठ न्यायाधीश, राकेश थपलियाल मा० न्यायाधीश, पंकज पुरोहित मा० न्यायाधीश एवम् एस०एन०बाबुलकार मा०महाधिवक्ता उत्तराखंड उच्च न्यायालय* तथा *मा० विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्या* द्वारा भी दीप प्रज्वलित किए गए। सभी मा०अतिथियों को पुष्पगुच्छ और मोमेंटो भेंट किए गए।इसके उपरांत पुलिस लाईन परिसर के बच्चों तथा स्थानीय विद्यालयों के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना से लेकर अनेकों रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में *लोक गायक गोविंद दिगारी, खुशी जोशी* के भजन और गीतों ने शमा बांध दिया। वहीं जिले के पुलिस थानों की ओर बनाई झांकियां भक्तों और दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहीं। देखते ही देखते पुलिस लाईन का पंडाल दर्शकों से लबालब भर गया। दर्शक दीर्घा में बैठे युवाओं से लेकर बुजुर्ग महिलाओं ने भी जमकर ठुमके लगाए। इस दौरान शहर भर से पहुंचे कलाकारों ने भी भजनों व लोक गीतों में अपनी कला का जलवा बिखेरा। साथ ही नशा मुक्ति के लिए लोगों को जागरूक करने तथा नशे की रोकथाम व यातायात नियमों की जागरूकता के उद्देश्य से एक नाटक भी प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम में *मंच संचालन नीरज भाकुनी थानाध्यक्ष बनभूलपुरा एवं सुश्री अनुराधा* द्वारा किया गया।कार्यक्रम के दौरान *कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत,.डा0 योगेंद्र सिंह रावत डीआईजी कुमाऊं रेंज, कोमोडोर बी आर सिंह, ग्रुप कमांडर नेवल एनसीसी अयारपाटा नैनीताल, वी एस डंगवाल, प्रधानाचार्य सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, अभिनंदन दास, स्टेशन कमांडर एयरफोर्स स्टेशन भवाली, डॉ जगदीश चंद्र एसपी हाईकोर्ट, प्रकाश चंद्र एसपी सिटी हल्द्वानी, हरबंस सिंह एसपी क्राइम/ट्रैफिक नैनीताल, प्रहलाद पाटिल, लेफ्टिनेंट कर्नल, साठा बैटरी कैलाखान नैनीताल, नागराजन, उप प्रधानाचार्य सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, सुमित पांडे सीओ लाईन, ब्लॉक प्रमुख डा. हरीश बिष्ट, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन नैनीताल* समेत अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मी, मीडिया कर्मी, पुलिस परिवार व दर्शक मौजूद रहे।

You may have missed

Share