
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने सभी को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई।
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामना देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए हम सबको मिलकर योगदान देना होगा। 2025 तक उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। जन भागीदारी एवं जन सहयोग से उत्तराखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त