
रिपोर्ट =राजीव शास्त्री बहादराबाद
हरिद्वार = बाल दिवस के अवसर पर रोहन फाउंडेशन ट्रस्ट ज्वालापुर हरिद्वार द्वारा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन हेतु बालिकाओं को दी गई साइकिल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिव प्रसाद सेमवाल जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक हरिद्वार उपस्थित रहे जिनके द्वारा शिक्षा उत्थान के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया साथ ही बालिका शिक्षा हेतु रोहन फाउंडेशन द्वारा किए गए इस कार्यक्रम को करने हेतु उन्हें बधाई दी गई उनका धन्यवाद ज्ञापित किया गया साथ ही रोहन फाउंडेशन की अध्यक्षा श्रीमती रीना रानी द्वारा कहा गया कि रोहन फाउंडेशन का उदय उनके सुपुत्र चिरंजीवी रोहन की याद में किया गया वह बालक पढ़ने में बहुत ही होशियार था सबको साथ लेकर चलने का हुनर सबके लिए सुख दुख में खड़े रहने का हुनर उसके पास था उसी के सपने को साकार करते हुए और उसी के दिखाए मार्ग में चलते हुए आज यहां बालिकाओं को साईकिल दी गई क्योंकि सुकरासा गांव की बालिकाएं 3 किलोमीटर दूर राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डोगी वाला में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाती है जिससे साधन न होने के कारण अधिक समय विद्यालय जाने आने में ही व्यतीत कर पाती हैं और शिक्षण हेतु समय नहीं मिल पाता है उनकी शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए ही फाउंडेशन के अध्यक्ष द्वारा 22 साइकिल का अतुल्य योगदान दिया गया कार्यक्रम में इंद्राज गौतम जी द्वारा कहा गया कि बेटी कोई बोझ नहीं है आज बेटियां बेटों से भी आगे बढ़कर देश और समाज का नाम रोशन कर रही है इसलिए हमें उनकी शिक्षा-दीक्षा पर पूर्ण जोर देना चाहिए उनका सहयोग करना चाहिए कार्यक्रम में कार्यक्रम का मंच संचालन दीपक कुमार प्रधानाध्यापक राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर द्वारा किया गया वह साथ ही कार्यक्रम में ज़ी सीमा राठी वैभव लांबा निशा गोयल अनिल कुमार राहुल कुमार विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा !

More Stories
14 से 17 अगस्त तक प्रदेश में बारिश का दौर, देहरादून समेत तीन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, डीएम देहरादून ने कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल और आंगन वाड़ी केंद्रों की कल को छुट्टी के आदेश किये जारी.!
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, व्यवस्थित, सुलभ एवं जनोन्मुख बनाने के उद्देश्य से सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण (RTA) की बैठक हुई सम्पन्न,सभी स्कूल बसों और अन्य सार्वजनिक परिवहन वाहनों को लेकर विभिन्न बिन्दुओ पर चर्चा के बाद बनी सहमती !
हरिद्वार पुलिस का ‘’ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन- 2026’’ के तहत युवाओं को नशे मे जहर घोलने वाले नशा तस्कर पर कड़ा प्रहार, रुड़की पुलिस ने बड़ी मात्रा मे अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,