
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
नैनीताल के थापला गांव में घास काटने गए एक महिला की खाई में गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। नैनीताल के बी.डी.पाण्डे अस्पताल में पंचनामे के बाद शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया है।
नैनीताल से कालाढूंगी देहरादून राजकीय राजमार्ग में मंगोली से पैदल मार्ग में बसे थापला गांव में हड़से हो गया। मृतक, जंगल की तरफ गई थी जब पैर फिसलने से वो खाई में जा गिरी। ग्रामीणों ने बताया की 46 वर्षीय जीवंती देवी गांव की कुछ महिलाओं के साथ मवेशियों के लिए जंगल में घास लेने गई थी। एस.डी.एम.प्रमोद कुमार ने बताया कि घास काटने के दौरान अचानक जीवंती का पैर फिसल गया और वो खाई में गिर गई। ग्रामीण जीवंती को लेकर बी.डी.पांडे अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया l
शव के पंचनामे के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्ट मॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!