देर रात उत्तरकाशी के यमुनाघाटी में तेज भूकंप का झटका महसूस किया गया। जिल के पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे था प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी में आधी रात को भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया है। गहरी नींद में सो रहे लोग तेज झटके से कांप उठे। लोग तुरंत भय से घर छोड़कर बाहर भागे। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। आधी रात के बाद जनपद के तहसील पुरोला, बड़कोट, मोरी में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप का समय कम था, लेकिन झटका तेज़ था। गहरी नींद में सोए हुए लोग भी जाग गये और तुरंत बाहर की ओर भागे।भूकंप का केंद्र बड़कोट स्यालना के जंगलों में जमीन से पांच किमी नीचे बताया जा रहा है रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.9 रही। आपदा नियंत्रण विभाग ने सभी तहसील थाना चौकियो से डेल्टा के माध्यम से दूरभाष द्वारा सूचना ली गई है गनीमत रही कि भूकंप से कहीं भी जनहानि पशु हानी नहीं हुई है ।
More Stories
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप
Operation Smile के तहत दून पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी, सेलाकुई क्षेत्र से गुमशुदा युवती को पुलिस ने सकुशल बरामद कर किया परिजनों के सुपुर्द