
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एम०डी०डी०ए० कालोनी, डालनवाला, देहरादून में मस्जिद निर्माण हेतु प्लॉट आवंटन करने के संबंध में विभिन्न दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित खबर और सोशल मीडिया में वायरल पत्र का संज्ञान लेते हुए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को वायरल पत्र में उल्लेखित अनुरोध पर हुई कार्यवाही को निरस्त करने और और ऐसा कृत्य करने वाले अज्ञात व्यक्ति के ख़िलाफ़ एफ़आइआर दर्ज करने के निर्देश दिए है गौरतलब है कि एमडीडीए कालोनी डालनवाला मे दो फ्लैट को एक कर अवैध रूप से मस्जिद का निर्माण कर सामुहिक रूप से नमाज पढी जा रही थी जिसका स्थानीय लोग काफी समय से विरोध कर रहे थे प्रशासन ने सिलिंग की कार्यवाही करने के आदेश जारी करने से पहले ही फ्लैट स्वामी ने लिखित मे शपथ-पत्र देकर आश्वासन दिया है कि केवल एक सप्ताह मे विवादित दोनो फ्लैट को अपने पुराने स्वरूप मे परिवर्तित कर दूगा ।

More Stories
विक्रम हत्याकाण्ड में फरार चल रहे 5 अभियुक्तों पर 02-02 लाख रूपये का ईनाम हुआ घोषित
भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थो के साथ 5 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से 30 लाख रू से अधिक मूल्य की स्मैक तथा 500 ग्राम चरस हुई बरामद
विक्रम हत्याकाण्ड में फरार चल रहे 5 अभियुक्तों पर 2–2 लाख रूपये का ईनाम हुआ घोषित