
देवभूमि उत्तराखंड में रात से ही शिवालयों में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है। भोलेनाथ की भक्ति में डूबे भक्तों की लंबी कतार जलाभिषेक के लिए मंदिरों के बाहर लगी है। महादेव को पंचामृत से स्नान कराने के साथ ही बिल्व पत्र, भांग, धतूरा, फल-फूल आदि चढ़ा कर भोलेनाथ प्रसन्न किया जा रहा है।
श्रद्धालु आज पुण्य का लाभ ले रहे हैं। प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चौदस तिथि को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इस बार इस तिथि की शुरुआत 18 फरवरी को शाम 05.55 बजे से होगा और अगले दिन 19 फरवरी को सुबह 3.32 बजे समापन होगा।
तीन अद्भुत संयोग के पड़ने से इस महाशिवरात्रि बेहद खास हो गई है। व्रतियों का विशेष फल प्राप्त होगा। सूर्य और शनि की एक साथ कृपया होगी। पहला शनिवार होने के कारण शनि प्रदोष का योग बन रहा है तो इसी दिन स्वार्थ सिद्धि योग भी पड़ रहा है। वहीं तीसरा 30 वर्षों बाद सूर्य और शनि यानी पिता-पुत्र एक साथ शनि की कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में इस महाशिवरात्रि का विशेष महत्व बन रहा है। जिसके चलते नीलकंठ महादेव मंदिर पौड़ी गढवाल मे भी भक्तो का जमावड़ा लगा हुआ है जहा पर लाखो की संख्या मे श्रद्धालुओ के पहुचने का अनुमान लगाया जा रहा है

More Stories
स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के अवसर पर हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्र मे निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का हुआ आयोजन, शिविर मे सैकड़ो लोगो का निशुल्क किया गया स्वास्थ्य परीक्षण, गंभीर रोगों के इलाज के लिए हायर सेंटर इलाज के लिए किया रेफर.!
सरेआम युवकों के साथ मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने वाले यू-ट्यूबर सहित 04 अभियुक्तों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार