
हल्द्वानी पुलिस ने देर रात पनचक्की चौराहे पर हुए गोलीकांड का खुलासा कर दिया है इस गोली काण्ड मे पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुये है। एसएसपी नैनीताल पंकजभट्ट ने बताया कि देर रात पनचक्की चौराहे के एक कैफे में चंपावत के रहने वाले विशन सिंह को कैफे स्वामी द्वारा उसके दोस्त की अवैध पिस्टल से गोली मार दी। जिसमें बिशन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको सुशीला तिवारी और फिर उसके बाद बरेली अस्पताल रेफर किया गया है।घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले में गहनता से छानबीन शुरू की और सीसीटीवी कैमरे की मदद से बिशन सिंह को गोली मारने वाले कैफे के स्वामी संजय बिष्ट और दीपक बिष्ट को अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गोला पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है दोनों आरोपी चंपावत के रहने वाले हैं और कैफे में किसी बात पर विवाद होने के बाद युवकों द्वारा बिशन सिंह पर फायर कर दिया गया। एसएसपी ने बताया कि दोनों को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है


More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!