September 4, 2025

rashtriyadiyasamachar

एक राष्ट्र, एक विधान, एक नजर,एक खबर

हल्द्वानी पुलिस ने कैफे मे हुई गोलीबारी का किया खुलासा,कैफे स्वामी ने दोस्त की अवैध पिस्टल से मारी थी गोली,पुलिस ने दोनो को किया गिरफ्तार।

हल्द्वानी पुलिस ने देर रात पनचक्की चौराहे पर हुए गोलीकांड का खुलासा कर दिया है इस गोली काण्ड मे पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से एक अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुये है। एसएसपी नैनीताल पंकजभट्ट ने बताया कि देर रात पनचक्की चौराहे के एक कैफे में चंपावत के रहने वाले विशन सिंह को कैफे स्वामी द्वारा उसके दोस्त की अवैध पिस्टल से गोली मार दी। जिसमें बिशन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए जिनको सुशीला तिवारी और फिर उसके बाद बरेली अस्पताल रेफर किया गया है।घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले में गहनता से छानबीन शुरू की और सीसीटीवी कैमरे की मदद से बिशन सिंह को गोली मारने वाले कैफे के स्वामी संजय बिष्ट और दीपक बिष्ट को अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गोला पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है दोनों आरोपी चंपावत के रहने वाले हैं और कैफे में किसी बात पर विवाद होने के बाद युवकों द्वारा बिशन सिंह पर फायर कर दिया गया। एसएसपी ने बताया कि दोनों को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है

You may have missed

Share