
विश्व का सबसे बड़ा गणतंत्र भारत आज सफल संसदीय लोकतंत्र का जश्न मना रहा है। एक ऐसा अद्भुत संयोग है आज बसंत पंचमी मां ज्ञानदायिनी शारदा का जन्मदिन है। इस शुभ अवसर पर वात्सल्य वाटिका में सरस्वती मां के समक्ष श्री लीलाराम गुप्ता जी ने दीप जलाकर मां सरस्वती से सभी बच्चों के अच्छे भविष्य की कामना की।

यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने आहुति देकर मां सरस्वती का आशीर्वाद लिया। 74 वें गणतंत्र दिवस पर वात्सल्य वाटिका के कोषाध्यक्ष श्री लीलाराम गुप्ता जी ने ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व पर सभी बालकों को भारत के फिर से विश्व गुरु बनाने में योगदान देने का आह्वान किया यहां के प्रधानाचार्य जी ने बच्चों को बताया कि आज विद्या की देवी सरस्वती मां की आराधना का पर्व और गणतंत्र का यह राष्ट्रीय त्योहार हमारे लिए उल्लास के साथ जिम्मेदारी का भी अवसर है उन्होंने बताया कि आज 73 वर्ष पूर्व हमारे राष्ट्र शिल्पियों ने शासन व्यवस्था चलाने के लिए संविधान लागू किया था

उन्होंने कहा बच्चों अब आपको दूर भारत को विश्व का सिरमौर बनाना है तथा संपूर्ण विश्व को वसुधैव कुटुंबकम का विचार देना होगा तथा इस गणतंत्र को उन्नति की दिशा में ले जाने के लिए तत्पर होना होगा। इस अवसर पर श्रीमान राजेश जी, महिला प्रमुख श्रीमती विमलेश गौड, श्रीमती मानसी मिश्रा और नगर के गणमान्य लोग तथा वात्सल्य वाटिका का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

वात्सल्य वाटिका बहादराबाद

More Stories
केबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने एसआईआार कार्य में तेजी लाने के सम्बन्ध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सभी कार्यकर्ताओ से SIR से जुड़े कार्य मे सहयोग करने की कि अपील.!
केदारनाथ धाम में तैनात सुरक्षा बलों द्वारा चलाया गया वृहद स्वच्छता अभियान,एकत्रित किए गए कूड़े को जिला प्रशासन रुद्रप्रयाग व नगर पंचायत केदारनाथ के तत्वावधान में प्रचलित “कैरी मी बैक” पाॅलिसी हेतु सम्बन्धित कार्यदाई संस्था हिलांस फाउंडेशन को नगर पंचायत के माध्यम से किया सुपुर्द !
स्पेशल टास्क फ़ोर्स के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,नशे के केप्सूल सप्लाई करने वाले नशे के बड़े मगरमच्छ मुज़फ्फरनगर निवासी को किया गिरफ्तार,कुछ महीनों मे ही कर दिया 35 लाख रुपयों का कारोबार,एस टी एफ ने कड़ी से कड़ी जोड़कर बना दीं पूरी चैन,