
आज डिस्ट्रीब्यूटर ऑफ उत्तराखंड देहरादून इकाई के नेतृत्व में हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड के विरोध में एक विशाल जुलूस- धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 200 डिस्ट्रीब्यूटर ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया । दिरिब्यूटर्स के अंदर बहुत ज्यादा आक्रोश एवं रोष व्याप्त है कि हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड ने हमारे एक साथी एसo एसo मार्केटिंग को बिना कोई कारण बताए तत्काल डिस्ट्रीब्यूटर पद से हटा दिया है। कंपनी ने न केवल उन्हें डिस्ट्रीब्यूटर पद से हटाया बल्कि नए वितरक की नियुक्ति भी कर दी जिसका कि हमारी एसोसिएशन पुरजोर विरोध करती है।
हमारी एसोसिएशन का सिद्धांत है कि जब तक पुराना डिस्ट्रीब्यूटर एनओसी ना दें तब तक नए डिस्ट्रीब्यूटर की नियुक्ति नहीं हो सकती। इस बात से कंपनी वाले भी भली-भांति अवगत हैं । उसके बावजूद भी कम्पनी का मानना है कि वह बड़ी कंपनी है और वह कुछ भी कर सकते हैं।
हम नए डिस्ट्रीब्यूटर को नियुक्त करने का कंपनी की नीति का विरोध करते हैं। और साथ ही कंपनी से मांग करते हैं कि वह तत्काल प्रभाव से पुराने डिस्ट्रीब्यूटर को बहाल कर देहरादून के व्यापार के बिगड़ते माहौल को ठीक करवाए एवं पुराने डिस्ट्रीब्यूटर से सुचारू रूप से काम कराएं।
कई बार हिंदुस्तान लीवर लिमिटेड से हमने पत्राचार किया उनसे बातचीत की परंतु वो अपनी हठधर्मिता पर अड़ी हुई है जो कि व्यापारी और उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश की डिस्टीब्यूटर्स की नीति एवं नियमों के विरुद्ध है। यह जुलूस गऊ घाट से शुरू होकर गुरु राम राय मार्केट, हनुमान चौक, बाबूगंज होते हुए दर्शनी गेट और हिंदुस्तान युनिलीवर लिमिटेड का पुतला दहन किया गया। उपस्थित हुए सदस्य राजेश सिंघल संजीव अग्रवाल प्रधान विवेक अग्रवाल महामंत्री कमल जी शर्मा कोषाध्यक्ष अजय गर्ग सीनियर उपप्रधान विवेक सिंघल अनिल भोला महासचिव अजय मित्तल उपसचिव अनुज जैन अजय अग्रवाल अनिल अग्रवाल गोपाल गर्ग कपिल कुमार संजय कुमार आदि उपस्थित रहे

More Stories
एस०पी० सिटी देहरादून द्वारा झंडा मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, मेले में आने वाले श्रद्वालुओं की सुरक्षा हेतु त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन के माध्यम से सम्पूर्ण मेला क्षेत्र की सतत निगरानी के दिये निर्देश
नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमल ताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून के रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में अशोक वर्मा, पूर्व अध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा आयोजित माता की चौकी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग