उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटे में ठंड बढ़ सकती है। ऊधमसिंहनगर और हरिद्वार जिलों में शीत लहर को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही दोनों जिलों में घना कोहरा भी छाया हुआ है। वहीं, प्रदेश के अन्य शहरों में भी हल्का कोहरा होने से ठिठुरन बढ़ गई है।मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में अगले चौबीस घंटे में ठंड बढ़ सकती है। हालांकि, फिलहाल बारिश-बर्फबारी की संभावना बेहद कम है। यूएस नगर और हरिद्वार में शीत लहर को लेकर लोगोें को सतर्क रहने की जरूरत है।वहीं, राजधानी दून और आसपास के इलाकों में मौसम साफ और दिन मे धूप रहने के आसार हैं लेकिन धूप मे भी ठंड का अह्सास रहने की संभावनाए है।सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है। देहरादून मे अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 06 डिग्री बने रहने की संभावना है।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान के तहत देहरादून में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग,मुख्यमंत्री ने शिविर मे विभागीय स्टॉलों का किया अवलोकन, जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री
स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि के अवसर पर हरिद्वार के ग्रामीण क्षेत्र मे निशुल्क स्वास्थ्य कैम्प का हुआ आयोजन, शिविर मे सैकड़ो लोगो का निशुल्क किया गया स्वास्थ्य परीक्षण, गंभीर रोगों के इलाज के लिए हायर सेंटर इलाज के लिए किया रेफर.!
सरेआम युवकों के साथ मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार