श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर आज दिनांक 18/08/22 को पुलिस लाइन देहरादून me रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ले0ज0 (से0नि0) श्री गुरमीत सिंह, महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड एवं विशिष्ट अतिथि श्री पुष्कर सिंह धामी, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय द्वारा शिरकत की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मा0 मुख्य अतिथि महोदय महामहिम राज्यपाल ले0ज0 (से0नि0) श्री गुरमीत सिंह महोदय, माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड श्री पुष्कर सिंह धामी महोदय, पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड, श्री अशोक कुमार महोदय द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया, इस दौरान मंच पर श्री गणेश जोशी, (मा0 सैनिक कल्याण, कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री) तथा श्री प्रेम चंद्र अग्रवाल, (मा0 वित्त मंत्री) उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में महामहिम राज्यपाल महोदय तथा माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा लोक कलाकारों को स्मृति चिन्ह तथा शॉल भेंट कर लोक कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड महोदय द्वारा महामहिम राज्यपाल महोदय तथा माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड, महोदय को रुद्राक्ष का वृक्ष भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मधुकर कला मंच देहरादून के कलाकारों द्वारा गणेश जी की वंदना से किया गया। *कार्यक्रम के दौरान श्री दिलीप सिंह कुँवर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय द्वारा श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम भजन गाकर उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया गया।* इस दौरान सुश्री प्रियंका महर, (लोक गायिका), श्री किशन महिपाल ( लोक गायक), व अन्य कलाकारों द्वारा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम उपस्थित दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में महामहिम राज्यपाल महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा उपस्थित अथितिगणो को जन्माष्टमी के पर्व पर अपनी शुभकामनाएं दी तथा पुलिस परिवार को उनके द्वारा आयोजित किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान पत्रकार वार्ता के माध्यम से पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा सभी प्रदेश वासियो को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी, साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा भी सभी दून वासियों को जन्माष्टमी के हार्दिक शुभकामनाएं दी।

More Stories
उत्तराखंड के कई जिलों मे बदलेगा मौसम का मिज़ाज, उत्तराखंड मौसम विभाग ने जारी की एडवांज़री !
जिला प्रशासन की बीमार बच्चो को लेकर संवेदनशील पहल; गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार,गंभीर बीमारी से ग्रसित बच्चों के चिन्हीकरण अभियान में तेजी लाने के डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने दिए निर्देश.!
उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज और शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में दिल्ली के मैक्स अस्पताल में निधन, खेल जगत में शोक की लहर