देहरादून के आसारोड़ी चैक पोस्ट पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां छह गाड़ियां आपस में टकरा गईं और पलट गईं। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार आशारोड़ी चेक पोस्ट पर बुधवार की रात भयंकर हादसे के बाद एक-दूसरे से टकराकर छह गाडि़यां पलट गईं। हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में दो सेल्स टैक्स के अधिकारी भी हैं प्राप्त सूचना के आधार पर दिल्ली-देहरादून हाईवे पर शहर के बाहर आशारोड़ी के पास चेक पोस्ट है। यहां जांच के लिए माल वाहक वाहन समेत अन्य गाडि़यां रोकी जाती हैं। बुधवार रात को भी जांच के लिए अधिकारियों ने एक यूटिलिटी को रोका हुआ था। इसके पीछे एक कार ने ब्रेक लगाए और उसके पीछे आ रहे कंटेनर के ब्रेक नहीं लगे और दाई तरफ जाकर उसने यूटिलिटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर की थी कि यूटिलिटी और कंटेनर पलट गए। पीछे से आ रहे दो डंपर भी कंटेनर से टकराकर पलट गए। घटनास्थल पर एक कार भी पलटी है और बाइक भी टकरा गई प्रत्यक्षदशियो की माने तो सेल्स टैक्स के अधिकारी चैकिंग के नाम पर उगाही के लिए सडक किनारे गाडियो को लगवा देते है जिसके चलते छोटे मोटे हादसे तो रोजाना होते रहते थे लेकिन आज बडा हादसा हो गया।

More Stories
रुड़की में सनसनीखेज वारदात- भाई ने दो सगी बहनों को मारी गोली, दोनों की मौत, आरोपी मौके से फरार
जब हाथों में राखी थाम एसएसपी दून से मिलने पहुँचे नन्हे कदम, नन्हे हाथों ने एसएसपी दून की कलाई पर राखी बांध लिया रक्षा का वचन, ब्रह्मकुमारी संस्था से आयी बहनों ने एसएसपी को राखी बाधं की दीर्द्यायु की कामना
एसएसपी दून की दो टूक, पढाई की आड में हुडदंग नहीं होगा बर्दाश्त, हुडदंगी छात्रों के विरूद्ध दून पुलिस की बडी कार्यवाही, 84 छात्रों के विरूद्ध निलम्बन तथा 4 छात्रों के विरुद्ध निष्कासन की हो चुकी है कार्यवाही