राजेन्द्र शिवाली (राष्ट्रीय दिया समाचार) कोटद्वार
विजिलेंस टीम ने कैलाश रवि पटवारी को 15 हजार रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है शिकायतकर्ता ने विजिलेंस टीम को शिकायती पत्र देकर बताया था की थी कि उनके पैतृक गाँव नौगाँव मे खाता संख्या-20 के खातेदारों में अपने पिता के नाम दर्ज भूमि के सीमांकन और उसकी आख्या बनाने के एवज में पट्टी क्षेत्र अगरोड़ा के पटवारी कैलाश रवि ने 15 हजार रूपये रिश्वत की मांग की है शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर रिश्वतखोर पटवारी को पैडूल में 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद विजिलेंस ने अभियुक्त के देहरादन स्थित आवास की भी तलाशी ली तलाशी के बाद विजिलेंस टीम को क्या हाथ लगा उसकी जानकारी अभी प्राप्त नही हुई है लेकिन सूत्रो के अनुसार टीम को आरोपी के घर से बडी मात्रा मे नकदी जेवर बैक पासबुके और कुछ दस्तावेज मिले है ।

More Stories
बसंत विहार क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, घटना को अंजाम देने वाले अभ्यस्त वाहन चोर को किया गिरफ्तार, 3 स्कूटी बरामद
एमडीडीए की योजनाओं पर बढ़ा भरोसा, ISBT और आमवाला तरला के सभी HIG फ्लैट बुक, “पहले आओ-पहले पाओ” मॉडल हिट, कम कीमत और बेहतर गुणवत्ता के दम पर एमडीडीए बना लोगों की पहली पसंद
धामी सरकार के फैसले बने मिसाल, विकास को मिली रफ्तार, धामी बने ‘धुरंधर’, उत्तराखंड विकास की राह पर अग्रसर: राजनाथ सिंह