चमनलाल (राष्ट्रीय दिया समाचार) डोईवाला
डोईवाला, निर्जला एकादशी के अवसर पर प्रेम नगर बाजार स्थित शिव मंदिर पर श्रद्धालु भक्तों ने मीठे शरबत की छबील लगाकर आने जाने वाले राहगीरों को मीठा पानी पिलाया। समाजसेवी गजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आज का दिन हिंदू परंपराओं के अनुसार बड़ा शुभ माना जाता है जो भी श्रद्धा पूर्वक अपने ईष्ट की आराधना करता है उसे मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। सहयोग करने वालों में सुंदर लोधी, अवतार सिंह, अनुज रस्तोगी हर्ष देव पाल, जशन सिंह, प्रवेश कुशवाहा, शिवम, निहाल, उदय सिंह पाल, वीरेंद्र जिंदल, अश्विनी गुप्ता आदि का सहयोग रहा।

More Stories
मुख्यमंत्री के अनुरोध पर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों की समय-सीमा विस्तार को मिली स्वीकृति
सर्वे ऑफ इंडिया मुख्यालय देहरादून से नही होगा स्थानांतरित, मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री से किया था अनुरोध
हल्द्वानी में 21 मार्च को भव्य जनसभा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, सीएम धामी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए सख्त निर्देश