
राजीव शास्त्री (राष्ट्रीय दिया समाचार) बहादराबाद
प्रदेश भर मे चल रही भीषण ठंड के चलते लोग घरो मे भी ठिठुर रहे है ऐसे मे जो लोग निराश्रित है उनका हाल या तो वे खुद जानते है या फिर उनका भगवान ऐसे ही बे सहारा लोगो का सहारा आज बनकर उभरा द उत्तराखण्ड सिविल सर्विस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन-संजीवनी जिसकी ओर से सोनिया गर्ब्याल ने वर्तमान में शीत लहर की प्रचण्डता को देखते हुये हरिद्वार नगर के विभिन्न क्षेत्रों-ज्वालापुर आदि में निराश्रित व बेसहारा लोगों का विशेष ध्यान रखते हुये कम्बलों का वितरण किया तथा उनका हालचाल जाना।उल्लेखनीय है कि द उत्तराखण्ड सिविल सर्विस आफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन द्वारा संचालित गैर-लाभकारी संस्था संजीवनी बीते दो दशकों से राज्य में महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण व उत्थान के लिये निरन्तर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा शीत लहरी को देखते हुये कम्बलों का वितरण किये जाने पर लोगों ने संस्था की इस पुण्य कार्य की सराहना की।


More Stories
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में हुई दहेज हत्या की घटना मे दून पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार, कम पड़ी लिखी युवती से शादी होने पर खुश नहीं था अभियुक्त