हिमांशु गौड (राष्ट्रीय दिया समाचार) सेलाकुई
पुलिस की लाखों चौकसी के बाद भी चोरिया रूकने का नाम नही ले रही है ताजा मामला राजधानी देहरादून से सटे सेलाकुई छेत्र से सामने आया है जहां पर ज्वेलरी शॉप से लाखों के आभूषण चोरी कर लिए जाने से हडकंप मच गया घटना का पता तब चला जब सुबह दुकान में फोन का चार्जर लेने गए दुकान मालिक ने एक रस्सी को झूलते देखा जानकारी के अनुसार आज सुबह देहरादून के विकासनगर के सेलाकुई थाना क्षेत्र में सेलाकुई चौक स्थित दिनेश ज्वेलर्स के संचालक मयंक सिंधी अपने फोन का चार्जर लेने के लिए अपनी ज्वेलरी शॉप में पहुंचे। दुकान के बाहर तीसरे फ्लोर तक जाती हुई एक रस्सी लटक रही थी। जब उन्होंने दुकान का शटर खोला तो अंदर सारा सामान और दीवार का मलबा बिखरा पड़ा था, तिजोरियों में बड़े छेद हो रखे थे। वहीं दुकान में रखी सोने-चांदी की लाखों की ज्वेलरी गायब थी।दुकान संचालक ने दुकान में चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर सेलाकुई थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ पहुंचे। मौके से पुलिस को एक बड़ा व एक छोटा सिलेंडर, गैस कटर, सब्बल और हथौड़ा मिला है। थाना प्रभारी ने बताया कि बदमाश सबसे पहले तीसरी फ्लोर की सेक्शन विंडो का शीशा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। उसके बाद एक के बाद एक तीन दरवाजे काटकर नीचे दुकान तक पहुंचे। चोरों ने दुकान का पीछे का हिस्सा और रेस्ट रूम सब्बल और हथौड़े से तोड़ा। दुकान की तिजोरियों में गैस कटर से छेद कर ज्वेलरी निकाली। डिस्प्ले काउंटर में रखी ज्वेलरी भी निकाली।उन्होंने बताया कि चोरों ने पहले ही सीसीटीवी कैमरे की तार काटी और जाते समय डीवीआर भी ले गए। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने बताया कि घटना मे तीन लोगो के होने का पता चला है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम गठित कर दी है। जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

More Stories
साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून के हाथ लगी बड़ी कामयाबी,साइबर क्राइम पुलिस ने ₹55 लाख की साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय साइबर गिरोह के सदस्य को अमृतसर, पंजाब से किया गिरफ्तार.!
उत्तराखंड पुलिस के जवान ने अपने साले को आईएएस आईपीएस बनाने मे लगा दीं जी जान, सफलता प्राप्त करने पर एसएसपी नैनीताल ने जवान के प्रयास को दीं शाबाशी और साले को उज्जवल भविष्य के लिए दीं शुभकामनायें !
स्वतंत्रता दिवस समारोह को सकुशल रूप से सम्पन्न कराने के लिये मुस्तैद दून पुलिस,समारोह के दौरान सुरक्षा प्रबन्धों की समीक्षा हेतु एसएसपी और डीएम देहरादून ने सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ की गोष्ठी,सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने के उपस्थित अधिकारियों को दिये निर्देश*.!