
सोनू कुमार (राष्ट्रीय दिया समाचार) नैनीताल
उत्तराखण्ड के नैनीताल में टेबल टेनिस प्रतियोगिता में युवाओं का जोश देखा गया। नशे और वीडियो गेम की लत से बच्चों को दूर करने के मकसद से सी.आर.एस.टी.स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
नैनीताल के चेतराम साह ठुलघरिया इंटर कॉलेज में प्रथम भुवन चंद साह स्मृति इंटर स्कूल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति दीवान सिंह रावत ने किया। नैनीताल, हल्द्वानी और आसपास के 15 विद्यालयों के 60 खिलाड़ी छात्रों ने प्रतिभाग किया। सैंट जोसफ कॉलेज, मोहन लाल साह बालिका विद्या मंदिर, जी.आई.सी.ज्यूलिकोट, जी.आई.सी.नैनीताल, बी.एस.एस.वी., सैंट जेवियर, इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल हल्द्वानी और सी.आर.एस.टी.आदि स्कूलों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बॉयज और गर्ल्स सेक्शन में सिंगल्स और डबल्स के मैच खेले गए। इसमें सीनियर और जूनियर वर्ग में बैस्ट ऑफ सेवन और बैस्ट ऑफ फाइव की प्रतियोगिता कराई गई।प्रतियोगिता में सीनियर कैटेगिरी में सिंगल्स का मैच सैंट जोसफ कॉलेज के महीराज बिष्ट ने सैंट जोसफ कॉलेज के आकर्ष को हराकर जीत दर्ज की। जूनियर वर्ग में सैंट जोसफ के ऋषिक बजाज और कबीर खतोलिया के बीच खेला गया जिसमें ऋषिक ने जीत दर्ज की। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को प्राइज वितरित किये।
इस दौरान पद्मश्री अनूप साह, पूर्व कुलपति आई.आई.टी.रुड़की पी.के.पाण्डे, पूर्व क्रीड़ाधिकारी के.यू.घनश्याम लाल साह, पूर्व चैयरमैन कुर्मांचल बैंक आलोक साह, पर्वतारोही अनित साह, ऑफिसिएटिंग ग्रुप कमांडर लेफ्ट.कर्नल गोविंद सिंह कन्याल, एवरेस्टार तुसी अनित साह, प्रिंसिपल बी.एस.एस.वी. बी.एस.मेहता, विक्रम स्याल, मानवेन्द्र हरबोला, अमर जगाती, विजय अधिकारी, योगेश साह, राजेश साह, यूसुफ खान समेत बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपज़थित रहे। सी.आर.एस.टी.स्कूल के प्रिंसिपल मंनोज कुमार पाण्डे ने मेहमानों का स्वागत किया। नशे और वीडियो गेम की आदतों से युवाओं को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण शारीरिक खेलों पर पूछे गए एक सवाल पर उन्होंने अपनी योजना बताई।

More Stories
नैनीताल पुलिस ने रमजान का नाम खराब करने वाले दो विधर्मियों को किया गिरफ्तार,पुलिस ने सैफ और उवेश को लाश का मोबाइल और सोने की अंगूठी चुराने के आरोप मे किया गिरफ्तार, दुर्घटना मे मृतक का मोबाइल और हाथ से सोने की अंगूठी देखते है आरोपियों का ईमान हो गया था खराब !
अवैध निर्माणों पर एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, दो व्यवसायिक निर्माण सील, नियम विरूद्व निर्माण कार्यों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी – बंशीधर तिवारी
बैडमिंटन प्रतियोगिता में पदक विजेता पुलिस कर्मी ने एसएसपी दून से की शिष्टाचार भेंट, प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले उ0नि0 दूरसंचार को एसएसपी दून ने दी शुभकामनाएं