
प्रत्येक गुरुवार को आरटीओ ऑफिस के समस्त अधिकारी / कर्मचारीयों द्वारा पब्लिक ट्रांसपोर्ट से कार्यालय आया जा रहा है जिसके चलते सार्वजनिक वाहनों मे क्या क्या सुधार किया जा सकता है उसकी जनकारी विभाग को हो रही है इसी क्रम में विक्रम वाहनों में ओवरलोडिंग ना हो और आगे की सीट पर सवारी ना बैठने का फैसला लिया गया है क्युकि विक्रम मे आगे की सीट के नीचे इंजन होता है जिसके कारण आगे बैठी सवारी किसी दुर्घटना का शिकार हो सकती है जिसके लिए विक्रम यूनियन्स को निर्देशित किया गया था कि आगे ड्राइवर केबिन में बायें और की सीट को आधा शीट के माध्यम से बंद कराना सुनिश्चित करें जिसके बाद से विक्रम वाहनों द्वारा “ आगे बायीं और से सीट बंद करना शुरू कर दिया है “ — सभी विक्रम्स इसी प्रकार से आगे की सीट बंद करवाएँ जिससे एक रुपता बनी रहे !
इसके अतिरिक्त अधिकांश ई-रिक्शा डीलर्स द्वारा मानकों के विपरीत ई रिक्शा विक्रय किए जा रहे हैं और डीलर्स की मीटिंग भी बुलवाई गई जिसमे केवल दो ही डीलर उपस्थित हुए । इन दोनों डीलर्स के अतिरिक्त सभी ई रिक्शा डीलर्स का वाहन पोर्टल में लॉगिन बंद किया जा रहा है , जिससे ये डीलर्स अनियमितताओं के निराकरण करने तक वाहन का विक्रय नहीं कर सकेंगे ।


More Stories
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का 7 मार्च को हरिद्वार बैरागी कैम्प में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण
किडनैपिंग और फिरौती के खेल का पुलिस ने किया पर्दाफाश, चंद घंटों में गिरफ्त में आये शातिर अभियुक्त, युवक को किडनैप कर फिरौती मांगने वाले 5 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, युवक को घर से किडनैप कर अपहर्ता की मां से की थी 1 लाख रू0 की डिमाण्ड
एसएसपी दून की सख्ती से हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस, चाय सुट्टा बार के बाहर मारपीट, गाली गलौज व हंगामा करने वाले 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार