अब उत्तराखंड को जल्द मिलेगी एक और वंदे भारत ट्रेन, काठगोदाम से दिल्ली के लिए हो सकता है संचालन……..
देहरादून: उत्तराखंड से प्रतिदिन लाखों की संख्या में यात्री रेल यात्रा करते हैं। भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए हमेशा से बड़े-बड़े कदम उठाता आया है। और एक बार फिर उत्तराखंड के लोगों के लिए रेलवे की तरफ से एक अच्छी खबर सामने आई है। काठगोदाम को जल्द ही नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात मिल सकती है। काठगोदाम से दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की एक बार फिर से उम्मीद जगी है।
बता दें उत्तराखंड के सांसद अजय भट्ट ने काठगोदाम से दिल्ली तक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को चलाने के लिए रेल मंत्री से मुलाकात की थी। जिससे उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिल सकती है। इसके लिए काठगोदाम के रेलवे अधिकारियों की ओर से रेलवे बोर्ड को ट्रेन की समय सारणी भेजी गई है। वहीं काठगोदाम स्टेशन की शन्टिंग लाइन को भी ठीक कर दिया गया है। जिसके चलते इस ट्रेन के जल्द ही चलने की उम्मीद है।
इज्जतनगर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना काफी समय से लंबित है जिसके चलते रेलवे बोर्ड को पूर्व में प्रस्ताव भेजा गया है और मंजूरी मिलते ही वंदे भारत चल सकती है। जिसके चलते यह ट्रेन यात्रियों को सुविधाओं के साथ आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी।


More Stories
जन औषधि दवाओं की उत्कृष्ट बिक्री पर एम्स को मिला पुरस्कार ,केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री ने कार्यकारी निदेशक को किया सम्मानित !
गैर इरादतन हत्या में वांछित 4 अभियुक्तो को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार, पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति से हुए विवाद में 2 व्यक्तियों के साथ कि थी मारपीट, घटना में गंभीर रूप से घायल 1 व्यक्ति की दौराने उपचार अस्पताल में हो गई थी मृत्यु
1.11 लाख करोड़ का संतुलित बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में मजबूत कदम: मुख्यमंत्री, गरीब, युवा, किसान और महिलाओं पर फोकस, विकास और विरासत के संतुलन का रोडमैप