उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली की तारीफ कई राज्य करते है कई राज्यो ने तो उत्तराखंड पुलिस की कार्यशैली से प्रभावित होकर अपनी पुलिस को उत्तराखंड पुलिस की तर्ज पर काम करने के लिए अपने प्रतिनिधिमंडल को उत्तराखंड मे पुलिसिंग के गुर सिखने तक भेजा था लेकिन अब अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने एवं अपराध नियंत्रण हेतु श्री अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड के निर्देशन में प्रदेश में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 01 अक्टूबर 2022 से एक माह का विशेष अभियान चलाया है। गौरतलब है कि अशोक कुमार ने बताया कि प्रदेश को अपराध एवं अपराधी मुक्त बनाने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस कटिबद्ध है। अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी में एस0टी0एफ0 का भी सहयोग लिया जाएगा। अभियान में अच्छा कार्य करने वालों को पुरस्कार एवं कार्य में शिथिलता बरतने वालों पर कार्यवाही भी की जाएगी। अभियान में अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु समस्त जनपदों को विशेष निर्देश दिये गये हैं।

More Stories
दून अस्पताल में चापड़ लहराकर चिकित्सकों व ड्यूटीरत कर्मियों को धमकाने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
झाझरा स्थित गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय-सुभारती अस्पताल में राष्ट्रीय चरित्र निर्माण सम्मान समारोह का आयोजन, सामाजिक सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री पद्मश्री भगत सिंह कोश्यारी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
मुख्यमंत्री धामी ने किया श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का शुभारंभ