
देहरादून: उत्तराखंड के कई जिलों में बीते दिन बारिश के बाद रविवार को गर्मी से थोड़ी राहत रही। हवाओं का रुख बदलने और वातावरण नरमी से बढ़ने के चलते तापमान में दो से साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई।शनिवार को 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान था।
यहां शनिवार रात हुई बारिश के बाद रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच, मौसम विभाग ने तीन जून को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों जबकि चार जून से पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने रविवार को बताया कि सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसारइन जिलों में विभाग ने उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में तीन से छह जून तक तेज बारिश व झोंकेदार हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।
पौड़ी, टिहरी, देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल के कुछ हिस्से भी इससे प्रभावित रह सकते हैं। 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि अब प्रदेश में तापमान बढ़ने की संभावना नहीं।

More Stories
एसएसपी दून के नेतृत्व में नशा तस्करों के विरूद्ध एक्शन मोड में दून पुलिस, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 01 नशा तस्कर आया नेहरू कॉलोनी पुलिस की गिरफ्त में,अभियुक्त के कब्जे से लगभग 02 लाख रुपए से अधिक मूल्य की 7.50 ग्राम स्मैक व तस्करी मे प्रयुक्त स्कूटी हुई बरामद.!
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद
बिना मान्यता संचालित मदरसों पर धामी सरकार की कार्रवाई जारी, देहरादून और हल्द्वानी में कार्रवाई, प्रदेश में अब तक 20 बिना मान्यता संचालित मदरसों का संचालन कराया गया बंद